{"_id":"bd32519c314980f427820e23facaf5dc","slug":"spaiyon-beat-the-bjp-leader-head-cracked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने भाजपा नेता को जमकर पीटा, सिर फटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने भाजपा नेता को जमकर पीटा, सिर फटा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर मतदान केंद्र पर बूथ लूटने की सूचना पाकर
विज्ञापन
पहुंचे भाजपा प्रत्याशी के समर्थक भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार और एक
अन्य प्रत्याशी के समर्थक जितेंद्र शुक्ला की सपाइयों से भिड़ंत हो गई।
मारपीट के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष का सिर फट गया और कार क्षतिग्रस्त हो
गई।
झगड़े के दौरान ईंट पत्थर के बाद गोलियां भी चलीं। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान भाजपाइयों ने जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की और बाद में कोतवाली का घेराव किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार ने बताया कि पौने पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड दो के प्रत्याशी नेम सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ सलेमपुर तारा बांगर मतदान केंद्र की पोलिंग पर बूथ लूटकर फर्जी वोटिंग करने जा रहे हैं।
इस पर वह मतदान केंद्र पहुंचे। जैसे ही गांव के पास पहुंचे तभी नेम सिंह यादव ने अपना साथी भूरा यादव, दीपू यादव, गुड्डन यादव, मुकद्दर व अन्य साथियों के साथ हमला बोल दिया। उन्हें घेरकर पीटा और जमकर ईंट-पत्थर चलाए व फायरिंग की। उनकी कार तोड़ डाली।
इसी बीच प्रत्याशी पुष्पा देवी के समर्थक जितेंद्र शुक्ला निवासी ठेकेदार गली वहां फर्जी मतदान की सूचना पर पहुंचे तो उक्त लोगों ने उन्हें भी रास्ते में घेर लिया और पथराव किया। इससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां सैकड़ों की तादात में समर्थक एकत्र हो गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाए और सपा नेता नेम सिंह यादव के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।