{"_id":"6aa84cd92f353d538f0fae30","slug":"sp-workers-wore-potato-garlands-and-burned-an-effigy-scuffle-with-the-station-house-officer-kannauj-news-c-214-1-knj1006-156044-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सपाइयों ने आलू की माला पहन फूंका पुतला, कोतवाल से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सपाइयों ने आलू की माला पहन फूंका पुतला, कोतवाल से झड़प
विज्ञापन
फोटो :26: कलक्ट्रेट परिसर में आलू लेकर प्रदर्शन करते किसान व सपाई। स्रोत : पार्टी
कन्नौज। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आलू किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने की मांग को लेकर था। कार्यकर्ताओं ने गले में आलू की माला पहनकर और आलू की कांवड़ लेकर विरोध जताया। साथ ही डीएपी-यूरिया खाद की किल्लत दूर करने की भी मांग की गई।
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में और जिला महासचिव रामसेवक राजपूत के संचालन में धरना हुआ। कार्यकर्ताओं ने गले में आलू की माला पहनकर और आलू की कांवड़ लेकर विरोध जताया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शनकारी अनंत यादव ने कहा कि फसल का सही दाम न मिलने से किसान कर्ज में हैं। सपा नेता जय कुमार तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से आलू की कांवड़ सरकार तक पहुंचने की बात कही।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे, अरविंद सिंह यादव, ताहिर हुसैन सिद्दीकी, अनिल पाल और राष्ट्रीय सचिव रामशंकर लोधी समेत प्रमुख नेताओं ने कहा कि जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ आलू किसान हैं। जब फसल तैयार होती है तो दाम गिर जाते हैं और बोआई के समय खाद की किल्लत से लंबी लाइनें लगानी पड़ती हैं। प्रदर्शन में मौलाना इरफानुल हक कादरी, हसीब हसन, यश कुमार दोहरे, शशिमा सिंह दोहरे, श्याम सिंह यादव, अंगूरी दहाड़िया, सरोजिनी कुशवाहा, रजनीकांत यादव और पीपी सिंह बघेल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में सीओ सिटी शिल्पा वर्मा और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह के साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था थी। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकने पर सपाइयों की सदर कोतवाल से तीखी नोकझोंक हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर अचानक सरकार का पुतला फूंक दिया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर पुतला छीना और आग बुझाई। पुलिस प्रशासन अब पुतला फूंकने वाले सपा नेताओं पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
सपा की प्रमुख मांगें
-आलू पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू किया जाए।
-डीएपी व यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर जमाखोरों पर कठोर कार्रवाई हो।
-सपा सरकार में बनी ठठिया आलू मंडी व तिर्वा किसान बाजार को पूर्ण क्षमता से चलाया जाए।
-स्थानीय स्तर पर बेहतर भंडारण (कोल्ड स्टोरेज) सुविधाओं का विस्तार किया जाए।