{"_id":"f4bda382f70b37eeda2ca90d2c9d00ec","slug":"sp-will-have-to-deposit-funds-to-be-supported-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा समर्थित बनने को जमा करनी होगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा समर्थित बनने को जमा करनी होगी रकम
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा समर्थित उम्मीदवार बनकर चुनाव जीते बीडीसी
विज्ञापन
प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख बनने को दो लाख व जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव
जीते प्रत्याशियों को अध्यक्ष बनने को पांच लाख रुपये जमा करने पड़ेंगे।
पार्टी कार्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में जीते हुए प्रत्याशियों को
पदाधिकारियों ने निर्देश जारी किए गए।
सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाले सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा, बसपा ने तमाम प्रकार के हथकंडे अपनाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की, पर वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।
उन्होंने कहा कि कन्नौज की जनता ने साबित कर दिया कि वह सदैव से समाजवादियों के साथ है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर फिर सपा का कब्जा होगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर ब्लाक प्रमुख की सीटों पर सपा का कब्जा होगा।
जिला महासचिव संजय दुबे, जिला प्रवक्ता विनय पांडेय ने कहा कि पंचायत चुनाव में सपा को हर जाति धर्म के लोगों का साथ मिला। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान खुले मतों के दौरान अधिकतर वार्डों में भाजपा, बसपा लड़ाई में नहीं आए। अपने ही प्रत्याशियों के साथ लड़ाई रही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के फ्रेंडली चुनाव लड़ने के निर्देशों से पार्टी को अधिक फायदा पहुंचा है। इस मौके पर भोले कुरैशी, हाजी रईस, इंद्रेश यादव, संजू कटियार, राकेश यादव, राजेश पाल, अन्नपूर्णा राजपूत, रामवीर सिंह बघेल, अवधेश कुशवाहा, पिंटू यादव, गुफरान सिद्दीकी, मंगल खां, कुंवर सिंह यादव, रामपाल फौजी समेत अन्य लोग मौजूद थे।