{"_id":"70c2059bd1dad17c22462f2f644464d1","slug":"sp-state-vice-chairman-give-assurances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया आश्वासन
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटक आवास गृह में शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी नरेश उत्तम का सपाइयों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार पर उन्होंने तीखे व्यंग कसे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की राजनीति में कन्नौज का बड़ा योगदान है।
प्रदेश सरकार भी दिल खोलकर जिले में विकास कार्य करा रही है। वहीं भाजपा ने केवल लोगों को सपने दिखाकर लूटने का काम किया है। चुनाव में किए गए किसी वायदे पर वह खरा नहीं उतरी। जबकि सपा विधानसभा चुनाव के दौरान जो भी वायदे किए थे, उनमे लगभग सभी वायदों को पूरा किया जा चुका है।
सपा की सरकार ने सदैव किसान, नौजवानों के हित में कार्य किए हैं। राज्यपाल रामनाइक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान के बीच जारी वाकयुद्ध के बावत कहा कि उन्होंने अब तक जो भी बयान दिए हैं, वह मर्यादित भाषा में दिए हैं। पिछड़ा वर्ग की शादी-बीमारी अनुदान के बारे में कहा कि उसे बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
योजना को पिछले वित्तीय वर्ष में स्थगति कर दिया गया था। इस वित्तीय वर्ष में दोबारा योजना के लिए बजट का प्राविधान किया जा रहा है। कन्या विद्या धन, लैपटाप सहित अन्य योजनाओं को इस बार शुरु किया जाएगा। पिछड़ा वर्ग की ओ-लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण में पात्र लाभार्थियों का चयन न हो पाने के बावत कहा कि इस योजना में लक्ष्य की पूर्ति के लिए इस बार से कोई बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की जाएगी।
जिले के 29 विद्यालयों की ओर से डाटा फारवर्ड नहीं किए जाने पर वजीफे से महरुम हुए छात्रों के बावत कहा कि इस सबंध में जिले के अफसरों से बात करके छात्रों को उनका हक दिलाया जाएगा। कहा कि पार्टी के अंदर अनुशासनहीनता किसी रुप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुशासन न मानने वालों को पार्टी के बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
इस मौके पर पैक्स पेड चेयरमैन तोताराम, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य मुन्ना अल्वी, जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह, सयुस के प्रदेश सचिव हसीब हसन, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार, भोले कुरैशी, कौसर खां, सतेंद्र यादव, एतिशाम हुसैन बिल्लू, कल्लू काणा सहित अन्य मौजूद रहे।