फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP raised questions on voter list, complaint to DM

Kannauj News: सपा ने वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल, डीएम से शिकायत

Tue, 06 Feb 2024 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
SP raised questions on voter list, complaint to DM
कन्नौज। समाजवादी पार्टी की ओर से वोटर लिस्ट पर सवाल खड़ा किया गया है। कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया गया है। आरोप लगाया गया है कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिना किसी ठोस वजह के लोगों के नाम काटे गए हैं। कईयों को मुर्दा बता दिया गया है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद कलीम खान की अगुवाई में पांच सदस्य टीम ने डीएम शुभ्रांत शुक्ला से मिलकर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में हुई गड़बड़ी की शिकायत की। मतदाता सूची में कई कमियों को उजागर करते हुए लगभग 500 ऐसे वोटों की सूची पेश की जिसमें कई कमियां पाई गईं। कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने रैंडम रूप से कन्नौज विधानसभा - 198 पर बूथों की मतदाता सूची को जांचा तो उसमें कई फर्जी मतदाता, डबल मतदाता, मृतक मतदाता मौजूद मिले। डीएम से मांग की कि जांच कर गलत नाम, फर्जी नाम, डबल नाम, मृतक नामों को हटाया जाए। इससे फर्जी मतदान पर रोक लगेगी। इस दौरान पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, पूर्व विधायक अनिल दौहरे के पुत्र यश दोहरे, नेम सिंह यादव, आकाश शाक्य प्रदेश सचिव सचिव, जिला प्रवक्ता शकील अहमद एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed