फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP on the strength of growth in the forefront

विकास की दम पर सपा सबसे आगे

Tue, 03 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 03 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
SP on the strength of growth in the forefront

सीएम अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की ओर से जिले

विज्ञापन
में बहाई जा रही विकास की गंगा ने कई सपा नेताओं को चुनावी नैया पार लगा दी। विकास कार्यों के बदले में जनता की खुशी वोट के रूप में मतपेटियों तक पहुंची। यही वजह है कि एक ही वार्ड में सपा के कई नेताओं के आमने-सामने लड़ने से वोट बैंक में बंटवारा भी हुआ।

इसके बावजूद सपा नेताओं ने जीत हासिल करने में सफलता पाई। ज्ञात हो कि नेताओं की चुनाव लड़ने की अति महत्वाकांक्षा के चक्कर में जिले में सपा ने अधिकृत तौर पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की। इस कारण विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी खुलकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने नहीं उतरे।

पार्टी ने फ्रेंडली फाइट के तहत सबको चुनाव लड़ने का मौका दिया। जनसंपर्क के दौरान भी नेताओं ने सपा की ओर से कराए गए विकास कार्य गिनाए। वार्ड एक, दो, पांच, सात, आठ, 10, 11, 17, 18, 21, 25 व 26 में सपा नेताओं ने जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में जीत हासिल कर अपना वर्चस्व कायम किया है।

उधर, पंचायत चुनाव के जरिए भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्र में अपनी बढ़ती पहुंच को साबित कर दिया है। इस बार भाजपा के छह जिला पंचायत सदस्य जीते हैं, जबकि पिछली बार उसका खाता भी नहीं खुला था। इस बार वार्ड तीन, चार, 12, 22, 24 और 28 में भाजपा ने जीत दर्ज की। पंचायत चुनाव के नतीजों में बसपा का ग्राफ तेजी से घटा है।

हालांकि, बसपा ने जिले भर में डीडीसी में अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए। पूरा संगठन गांव-गांव घूमे व प्रचार किए। फिर भी इस चुनाव में सबसे ज्यादा करारा झटका बसपा को लगा है। बसपा के पिछली बार आधा दर्जन से जिला पंचायत सदस्य थे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में 14 जिला पंचायत सदस्यों ने बसपा के पक्ष में वोट देकर मुन्नी अंबेडकर को अध्यक्ष चुना था। इस बार बसपा के वार्ड छह और 23 में ही दो प्रत्याशी जीत सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed