फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP leader alleges harassment and tarnishing of image.

Kannauj News: सपा नेत्री ने उत्पीड़न और छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

Wed, 10 Jun 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
SP leader alleges harassment and tarnishing of image.
छिबरामऊ। सपा नेत्री ने कुछ लोगों पर लगातार परेशान करने, झूठे आरोप लगाकर छवि धूमिल करने तथा मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम व पुलिस से शिकायत की है। कार्रवाई न होने पर सपा नेत्री ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी सपा नेत्री अंजू मिश्रा ने बताया कि उनके ससुर के नाम चकबंदी के दौरान आवंटित भूमि पर वर्षों से उनका परिवार काबिज है और आज तक किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ। उनका आरोप है कि कुछ लोग भूमि से कोई संबंध न होने के बावजूद विभिन्न अधिकारियों को लगातार शिकायतें देकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में की गई शिकायतों का निस्तारण प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से किया जा चुका है और संबंधित भूमि सुरक्षित है। इसके बावजूद विपक्षी लगातार नए-नए प्रार्थना पत्र देकर और सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से भ्रामक बातें फैलाकर परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। सपा नेत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की ओर से उनसे अनुचित मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर विपक्षी परेशान कर रहे हैं। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी तथा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed