फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sp

सपा से टिकट के लिए दो पूर्व विधायकों में मची होड़

Sat, 22 Jan 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
sp
sp - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। छिबरामऊ विधानसभा सीट पर मुकाबले के लिए भाजपा व आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं लेकिन सपा ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं। इस सीट से सपा से टिकट पाने के लिए 13 ने आवेदन किया हुआ है लेकिन टिकट की जंग दो पूर्व विधायकों के बीच ही मानी जा रही है। अब पार्टी किसको मैदान में उतारती है, यह वक्त बताएगा।
विज्ञापन

सपा ने कन्नौज सदर व तिर्वा से प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन अभी तक छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से घोषणा नहीं की है। छिबरामऊ विधानसभा से सपा का टिकट पाने के लिए पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, बाबा रामप्रकाश यादव, प्रताप सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह यादव, मोहन सिंह यादव, दिनेश यादव, रजनीकांत यादव, कन्नौज के पूर्व चेयरमैन हाजी रहीस, सुभाष शाक्य, शैलेंद्र सिंह राठौर बबल, रॉविन यादव व अच्छे खां ने आवेदन कर रखा है। टिकट की मुख्य लड़ाई पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव व पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के बीच मानी जा रही है।
विज्ञापन

साल 2007 व साल 2012 में अरविंद सिंह यादव छिबरामऊ से सपा के विधायक रह चुके हैं। वहीं साल 2007 में कमालगंज क्षेत्र से बसपा से ताहिर हुसैन सिद्दीकी भी विधायक रह चुके हैं। दोनों दावेदारों के समर्थक सोशल मीडिया पर अपने-अपने प्रत्याशी की टिकट तय होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि सपा हाईकमान ने अभी तक किसी को अपना प्रत्याशी बनाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब किसे सपा अपना उम्मीदवार बनाकर चुनावी समर में उतारेगी, यह तो वक्त ही तय करेगा। इस सीट से भाजपा ने वर्तमान विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय व आम आदमी पार्टी ने ग्राम सदरपुर द्वारिकापुर के प्रधान डॉ. चंद्रकांत यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

sp

sp- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed