फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP declared candidates for five seats

Nikay Chunav 2023: कन्नौज में सपा ने घोषित किए पांच सीट से उम्मीदवार

Wed, 12 Apr 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 12 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
SP declared candidates for five seats
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
नगर निकाय चुनाव के नामांकन से पहले ही समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। कन्नौज जिले की आठ में से पांच सीटों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बुधवार को की गई। बताया गया कि राजधानी से मिली मंजूरी के बाद जिलाध्यक्ष ने इन पांचों उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। उसके ठीक पहले पार्टी ने जिला संगठन के पदाधिकारियों के नाम का ऐलान किया।
विज्ञापन


दरअसल, विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी ने जिला संगठन को भंग कर दिया था। उसके बाद से अब तक कन्नौज में बिना सपा जिलाध्यक्ष के ही पार्टी काम कर रही थी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष पद पर मोहम्मद कलीम खां ही काम देख रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष के रूप में फिर से कलीम खां को जिम्मेदारी दी गई। उनके अलावा जिला महासचिव पद पर रामसेवक राजपूत और जिला प्रवक्ता व चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी के लिए विजय द्विवेदी के नाम पर मुहर लगा दी। संगठन के नाम का ऐलान करने के बाद पार्टी ने लगे हाथ जिले की आठ में से पांच नगर निकायों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी उतार दिए। दूसरी ओर अब तक किसी अन्य राजनीतिक दल ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नहीं घोषित किए हैं।
विज्ञापन


संगठन के ऐलान के बाद राजधानी तलब हुए जिलाध्यक्ष
उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने से ठीक पहले पार्टी ने जिला संगठन के पदाधिकारियों के नाम का ऐलान किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कन्नौज जिलाध्यक्ष पद पर मोहम्मद कलीम खां की ताजपोशी की। उसके बाद उन्हें आननफानन में लखनऊ बुलाया गया और वहां मंथन के बाद यहां की आठ में से पांच नगर निकायों में पार्टी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्नौज सदर, तिर्वा और समधन पर मंथन
जिले की आठ में से पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान तो हो गया है। सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही कन्नौज सदर नगर पालिका सीट पर अभी किसी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। समझा जा रहा है कि इस सीट को लेकर पार्टी एक चेहरे को लेकर मंथन कर रही है। उम्मीदवार की ओर से अभी हामी नहीं भरी गई है। उम्मीदवार को मनाया जा रहा है। उसके बाद ही सदर सीट पर नाम का ऐलान किया जाएगा। इसके अलावा तिर्वा और समधन सीट पर भी रणनीति के तौर पर मंथन किया जा रहा है। जल्द ही इन तीनों सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान करने की बात कही जा रही है।

पांच सीट से इन प्रत्याशियों पर सपा ने लगाया दांव
- छिबरामऊ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए उमर फारुख उर्फ बंटी।
- सौरिख नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनीष यादव उर्फ डंपी।
- गुरसहायगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए राज सिंह चौहान उर्फ छोटू।
- तालग्राम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मोसिन खान उर्फ जानू।
- सिकंदरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सत्यप्रकाश बाथम उर्फ सत्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed