{"_id":"583c70ef4f1c1b9345de56a9","slug":"sp-burnt-effigies-of-the-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकते सपार्ई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के फरमान के बाद लोगों को हुई परेशानियों को लेकर सपाइयों ने तिर्वा क्रासिंग पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। कहा कि नोटबंदी का फैसला बिना किसी रणनीति के जनता पर थोप दिया गया। इस कारण लोग पैसा जमा करने व निकासी के लिए बैंकों में धक्का खा रहे हैं। व्यापारी भी नोटबंदी से आहत हैं। निर्माण कार्यों सहित तमाम छोटे व बड़े धंधे बंदी के कगार पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि नोटबंदी के कारण इलाज के अभाव में लोग मर रहे है। रुपये न होने से वह अपने परिजनों का उचित इलाज नहीं करा पा रहे। कहा कि इस फैसले से केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया गया है। ब्लाक प्रमुख नीलू यादव ने कहा कि मोदी सरकार गरीब, किसानों की परेशानी को समझे और उनको राहत प्रदान करे। इस मौके पर जिला महासचिव संजय दुबे, भोले कुरैशी, सतेंद्र यादव, शशिकांत प्रधान, संजीव मिश्रा, टिल्लू दुबे, वीरेंद्र यादव, राज यादव, चंदन यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन