{"_id":"66ea00b1bc7d76a7b90c8f74","slug":"south-facing-aarti-was-performed-with-grandeur-spread-of-devotion-kannauj-news-c-214-1-sknp1041-118693-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भव्यता के साथ उतारी गई दक्षिणमुखी की आरती, बिखरी भक्ति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भव्यता के साथ उतारी गई दक्षिणमुखी की आरती, बिखरी भक्ति की छटा
विज्ञापन
जलालाबाद । दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हर साल भव्य आयोजन होता है। इसी कड़ी में इस बार भी बुढ़वा मंगल पर वातावरण हनुमानमय हो गया। भक्तों ने अंजनीलाल से ऐसी प्रीत लगाई और तन अयोध्या मन काशी हो उठा। मंदिर में साज श्रृंगार की शोभा देखते ही बनी। मंदिर की भव्यता मंगलवार शाम उस वक्त अपने चरम पर पहुंच गई जब काशी की तर्ज पर मां गंगा सेवा परिवार आरती मंडली कानपुर के आचार्य सुमित मिश्रा की मंडली में शामिल अमित मिश्रा, ऋषि द्विवेदी, हिमांशु तिवारी, निखिल तिवारी, शुभ शुक्ला, अमन, विष्णु तिवारी नितिन ने विधि-विधान से बाबा की आरती उतारी।
इनसेट
छप्पन भोग किया अर्पित
दक्षिणमुखी हनुमान दरबार में जहां झांकी शोभा देखते ही बनी, तो बाबा को प्रसाद अर्पित करने को भक्तों में होड़ सी रही। इत्र कारोबारी अशोक तिवारी ने बाबा को छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक सुनील पाल की ओर से महाआरती भजन संध्या का आयोजन किया गया। कारोबारी राजोल मिश्रा ने पूरे मंदिर परिसर में बाहर के कारीगारों से भव्य सजावट कराई। जिसकी छटा देखते ही बनी।