{"_id":"659305ac2e9d6fa0b70f84c0","slug":"sonam-subi-rohini-and-gayatri-top-in-rangoli-kannauj-news-c-214-1-knj1005-7642-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रंगोली में सोनम, सुबी, रोहिणी और गायत्री अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रंगोली में सोनम, सुबी, रोहिणी और गायत्री अव्वल
विज्ञापन
तालग्राम। नववर्ष पर श्री राधेश्याम इंटर काॅलेज ऊमरपुर में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सबसे आकर्षक रंगोली बनाने पर सोनम की टीम अव्वल रही। विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया।
इंटर काॅलेज में नववर्ष पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 की छात्राओं ने भाग लिया। अलग-अलग कक्षाओं की चार-चार छात्राओं की टोलियां बनाईं गई। जिसमें निर्णायक मंडल ब्रजभान कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, अश्वनी कुमार की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। सबसे सुंदर रंगोली बनाने पर कक्षा नौ की छात्रा सोनम, सुबी, रोहिणी, गायत्री की टीम को पहला, कक्षा 12 की शिवानी, अंजली, रीता की टीम को दूसरा व कक्षा नौ की अनामिका, आख्या, उमा, सक्षम की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार वर्मा ने सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रवक्ता विजय सिंह वर्मा, राम नारायन, कृष्ण कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, सिपाही लाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।