फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Son dies in road accident, father's condition critical

Kannauj News: सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर

Sat, 26 Oct 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Son dies in road accident, father's condition critical
सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से दिल्ली से लौट रहे युवक की खड़ी कार में पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल पिता-पुत्र को ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन



सौरिख क्षेत्र के अल्हादादपुर निवासी अनिल कुमार परिवार के साथ बीमार मां रानी देवी (80) को इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। गुरुवार को अनिल, पत्नी सुनीता देवी, पुत्र विश्वजीत सिंह (20) व परिवार की गौरी के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। बीमार रानी देवी दिल्ली में ही रुक गई थी। इटावा के चौपला थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दोपहर दो बजे अनिल ने कार खड़ी कर दी। सुनीता व गौरी लघुशंका के लिए चली गई। पिता-पुत्र कार में बैठे रहे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची यूपीडा कर्मियों ने घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भिजवाया। वहां इलाज के दौरान विश्वजीत ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed