फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Soldier cremated with state honors

Kannauj News: राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार

Thu, 22 Feb 2024 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 22 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Soldier cremated with state honors
सौरिख। गाजियाबाद से ड्यूटी पर वापस जाते समय गोवंश की चपेट में आने से क्षेत्र के गुदानी गांव निवासी सैनिक घायल हो गया था। दिल्ली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजकीय सम्मान के साथ जवान के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इलाके के सपा नेताओं ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गुदानी गांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह यादव वर्ष 2004 में आर्मी में भर्ती हुआ था। इस समय उनकी तैनाती गाजियाबाद के एनसीसी कैंप में थी। 12 फरवरी को बाइक से ड्यूटी के लिए बुलंदशहर जा रहे थे। तभी रास्ते में गोवंश की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सोमवार को दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई। मंगलवार देर रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यूनिट 36 यूपी बटालियन एनसीसी बुलंदशहर से पहुंचे सूबेदार अमर सिंह, सूबेदार अरुण कुमार, हवलदार बलविंदर सिंह एवं फतेहगढ़ से पहुंचे सूबेदार रणजीत सिंह, हवलदार अवतार सिंह, मनदीप सिंह, सतपाल सिंह, जीवन सिंह व अवतार सिंह में जवान के पार्थिव शरीर को गॉड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद राजकीय सम्मान के साथ सैनिक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



इनसेट
सपा नेताओं ने जताया शोक
उधर सैनिक की मौत की जानकारी होने पर सपा कन्नौज लोकसभा प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह उर्फ दीपू चैहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनिल पाल, नीलेश पाल, मनीष यादव डंपी, रणवीर सिंह यादव, समेत कई सपा नेताओं ने गांव पहुंचकर दुखी परिवार को ढांढस बंधया। सूबेदार रणजीत सिंह व अमर सिंह ने देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा दिवंगत सैनिक बृजेश कुमार के पुत्र आयुष व पीयूष को ससम्मान भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed