फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   So there was no progress in the next inspection Npenge

अगर अगले निरीक्षण में प्रगति न दिखी तो नपेंगे

Wed, 07 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 07 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
So there was no progress in the next inspection Npenge

रेलवे स्टेशन पर एडीआरएम संजीव नंदन ने निरीक्षण किया

विज्ञापन
और कर्मियों की शिफ्टवार हाजिरी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। अगले निरीक्षण में प्रगति न दिखी तो कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को दोपहर रेलवे स्टेशन पहुंचे एडीआरएम ने कहा कि यात्री प्रतीक्षालय में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है। साथ ही प्लेटफार्म पर भी गंदगी न दिखे। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक एसके मिश्र को निर्देश दिए कि अगले निरीक्षण में उनको प्रगति दिखनी चाहिए। सफाई व्यवस्था से वह संतुष्ट नहीं दिखे।

उन्होंने सफाई का सभी सामान मंगाने व हर जगह सफाई करवाने को कहा। उधर, पूछताछ केंद्र पर मंगलवार को पहले की तरह सन्नाटा नहीं रहा। इज्जतनगर मंडल से अफसरों के आने के बाद यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। स्थानीय अफसर से लेकर कर्मचारी तक यूनिफार्म में दिखे। सफाई व्यवस्था भी होती रही। पूछताछ केंद्र में भी लोग बैठे रहे।

गाड़ियों के आने-जाने का समय भी बताया गया। उधर, नंदन ने एक बातचीत में कहा कि तीन महीने में स्टेशन का गेटअप बदलेगा। स्टेशन नीड-क्लीन रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई की बात बाद में आती है, पहले तो सुधार के लिए कहा गया है। इसके बाद नोटिस व कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सफाई के लिए यात्री व अन्य लोग भी जागरूक हों। इस मौके पर डीसीएम जसपाल सिंह, एईएन एसके शर्मा, एडीईई उमेश मिश्र, एसएसई देवेंद्र कुमार, आईओडब्ल्यू जाकिर हुसैन, पीडब्ल्यूओ मीना, वाणिज्यिक अधीक्षक आर केवट समेत आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed