फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   So now DCM drivers will also have to wear helmets.

Kannauj News: तो अब डीसीएम चालक को भी लगाना पड़ेगा हेलमेट

Thu, 11 Dec 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
So now DCM drivers will also have to wear helmets.
तालग्राम। यातायात नियमों का पालन कराने में तालग्राम पुलिस का हैरत अंगेज कारनामा सामने आया है। एक डीसीएम चालक का इस बात पर चालान कर दिया कि वह हेलमेट नहीं पहने था। इसके लिए चालक पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है जबकि वाहन श्रेणी भी गुड्स कैरियर भी दर्शाया गया है। थाना पुलिस का यह कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक जुर्माना के भय से हेलमेट का प्रयोग करते है। थाना पुलिस इस बात को दरकिनार कर अपनी मनमानी करते नजर आ रही है। थाना इंदरगढ़ के गांव गपचरियापुर निवासी कुलदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि वह डीसीएम मालिक है। औरैया जिले के अकूबपुर निवासी चालक बबलू खान 30 नवंबर को गाजियाबाद से डीसीएम में सामान लोड कर कानपुर जा रहा था। तालग्राम चौराहे से इंदरगढ़ रोड पर जाते समय पुलिस ने रोक कर फोटो खींच ली। इस बीच उसने डीसीएम को गोरखपुर के युवक को बिक्री कर दी। वाहन जब ट्रांसफर कराने के लिए आरटीओ कार्यालय गए तब उन्हें चालान की जानकारी हुई। फोन मैसेज देखने से पता चला कि उसकी डीसीएम का चालान काटा गया है।
विज्ञापन

चालान की डिटेल से जानकारी हुई कि 30 नवंबर को दोपहर 1: 58 बजे तालग्राम पुलिस की ओर से उसकी डीसीएम के पंजीकरण नंबर को दर्शाते हुए, हेलमेट न पहने होने पर एक हजार का चालन काट दिया गया है। वाहन श्रेणी भी गुड्स कैरियर भी दर्शाया गया है। इससे जाहिर है कि यह अनावश्यक रूप से लोगों को परेशान करने और लोगों से धन वसूलने वाली बात है। पीड़ित ने कहा कि सरकार को ऐसी गलतियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए। इस मामले में जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed