{"_id":"6990c5af54813edea90e769a","slug":"smart-meters-fitted-with-ai-chips-will-prevent-power-theft-kannauj-news-c-214-1-knj1008-144717-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एआई चिप लगे स्मार्ट मीटर से रुकेगी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एआई चिप लगे स्मार्ट मीटर से रुकेगी बिजली चोरी
विज्ञापन
तालग्राम। बिजली चोरी रोकने और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए बिजली निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यह स्मार्ट मीटर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) चिप से लैस हैं। इससे बिजली चाेरी पर लगाम लगेगी और बिलिंग में होने वाली गड़बड़ियों की संभावना कम होगी। क्षेत्र में अब तक 6,500 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार उपखंड के उपकेंद्र तालग्राम, सरायप्रयाग, अमोलर, किशई जगदीशपुर, ताहपुर, हसेरन में 26 हजार घरेलू उपभोक्ता हैं। 25 सिंतबर 2025 से अब तक 6,500 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। एआई चिप में संग्रहित डाटा के आधार पर कार्यालय से ही उपभोक्ताओं पर नजर रखी जा सकेगी। बिजली चोरी की कोशिश या मीटर से छेड़छाड़ करने पर बिजली निगम की टीम संबंधित स्थान पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। मीटर में छेड़छाड़ करने पर एआई चिप डेटा संग्रहित कर तुरंत कंट्रोल रूम भेजेगी।
अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने से जहां बिजली चोरी पर लगाम लगेगी वहीं आम उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी। इसमें रियल टाइम डेटा रिकॉर्ड होगा। इससे उपभोक्ता को बिजली खपत का सही आंकड़ा मिलेगा और बिलिंग में होने वाली गड़बड़ियों की संभावना कम होगी।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलेगी। इसमें आधुनिक तकनीक की विशेष चिप लगी है जो बिजली चोरी की कोशिश होते ही उसे पकड़ लेगी। -अगस्त्य मौर्या, एसडीओ