{"_id":"60de09d78ebc3e3bbc175935","slug":"sleeper-bus-collided-with-divider-seven-injured-kannauj-news-knp6377021193","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लीपर बस डिवाइडर से टकराई, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लीपर बस डिवाइडर से टकराई, सात घायल
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के दिल्ली से बिहार जा रही 75 यात्रियों से भरी स्लीपर बस चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत सात यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हाईवे की एंबुलेंस में इनका इलाज किया गया।
बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ निवासी बस चालक जितेंद्र दास (35) ट्रैवल्स कंपनी की स्लीपर बस में 75 सवारियां लेकर दिल्ली से बिहार जा रहे थे। सौरिख थाना क्षेत्र में सिकंदरपुर गांव के सामने सुबह लगभग 4:30 बजे चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर की जाली तोड़ते हुए करीब 100 मीटर दूर जाकर बस रुकी। हादसे से बस में चीख पुकार मच गई। चालक समेत सात सवारियों को चोटें आई हैं।
सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, नामवर सिंह एवं गश्ती टीम के अनिल मिश्रा ने हाईवे की एंबुलेंस में सभी का प्राथमिक उपचार कराया। यात्रियों को गश्ती वाहनों से टोल प्लाजा तक पहुंचाया गया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
चालक पर भड़क गए यात्री
हादसे के बाद यात्री चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भड़क गए। इससे चालक घायल होने के बावजूद बस छोड़ कर भाग गया। सभी यात्रियों के जाने के बाद लौटा।