फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six peaked peaks

छह की कटीं चोटियां

Thu, 10 Aug 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 10 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Six peaked peaks
किशोरी की कटी चोटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। 24 घंटे में छह लोगों की चोटियां कट गईं। दो की सोते समय तो एक महिला की खाना बनाते समय चोटी कट गई। वहीं, गुरसहायगंज में एक की बर्तन साफ करते समय तो दो की घर के काम करते समय चोटी कट गईं।
विज्ञापन
सोमवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदपुर रौनी में अली की 55 वर्षीय पत्नी रोशनी घर में खाना बना रही थी। अचानक चोटी कट गई। इसी प्रकार तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहरिन निवासी प्रेमचंद्र की 12 वर्षीय पुत्री उपासना परिवार के साथ रात को घर के बरामदे में सो रही थी। तभी उसकी चोटी कट गई। मां गीता देवी ने कटी चोटी देखकर प्रेमचंद्र को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
छिबरामऊ संवाददाता के अनुसार, मोहल्ला बिरतिया स्थित एक मदरसे में इंदरगढ़ निवासी सितारा पढ़ती है। सोमवार रात में सोते समय उसकी चोटी कट गई। सुबह चोटी गायब देख गश खाकर गिर पड़ी। किसी तरह छात्रा को पानी के छींटे मारकर होश में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज : कोतवाली क्षेत्र में कुछ घंटों के अंदर तीन की चोटियां कट गईं। हरदोई जनपद के गांव दहेलिया निवासी शमा (14) पुत्री शफील कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर के मदरसा जमिया आयशा में पढ़ती है। मंगलवार को वह नहाने के बाद कंघी कर रही थी। अचानक उसके बाल कट गए। कटे बालों को देखकर वह बेहोश हो गई। एंबुलेंस से उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। छात्रा के मौसा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इसी क्रम में कस्बे के मोहल्ला सीमांत नगर निवासी अहमद जान की पत्नी सुबह घर में बर्तन साफ कर रही थी। तभी उन्हें करंट का झटका लगा। इसके बाद उन्होंने देखा तो उनकी चोटी कटी हुई थी। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई।
तीसरे घटना में गांव डुडुवा बुजुर्ग निवासी उजमा बेगम पत्नी हासिम के साथ हुई। दोपहर के समय वह घर में काम कर रहीं थी। तभी अचानक चक्कर आया, जिस पर वह कमरे में जाकर लेट गई। कुछ देर बाद उनके बाल कटे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed