{"_id":"57ec14284f1c1b816757417a","slug":"six-patients-have-been-confirmed-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मरीजों में की जा चुकी डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मरीजों में की जा चुकी डेंगू की पुष्टि
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज में डेंगू से प्रभावित मरीजों की तादात लगातार बढ़ रही है। बुधवार को दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज मेडिकल कालेज का कर्मचारी है। तीन दिन के अंदर एलाइजा टेस्ट के जरिए छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि की जा चुकी है। इनमें पांच मरीजों को कानपुर रेफर किया गया है। राजकीय मेडिकल कालेज के ओपीडी में स्थित फीवर क्लीनिक में बुखार से पीड़ित मरीजों की तादात लगातार बढ़ रही है।
बुधवार को भी दोपहर दो बजे तक फीवर क्लीनिक के जरिए 55 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें से कई मरीजों के ब्लड सैंपल की जांच कराई गई। माइक्रोबायोलाजी लैब में बुधवार को भी दो मरीजों में डेंगू के लक्षण की पुष्टि हुई है।माइक्रोबायोलाजी विभाग के डाक्टर संजीव त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल कालेज के प्रशासनिक भवन में क्लर्क पद पर तैनात ऋषभ शुक्ला के ब्लड की जांच में डेंगू की पुष्टि की गई है। इनको उपचार के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है।
इनकी प्लेटलेट्स अभी 55 हजार है। प्लेटलेट्स कम होने पर कानपुर रेफर किया जाएगा। उधर, मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह तक पांच मरीजों को कानपुर रेफर किया जा चुका है।