फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six miscreants on two bikes looted 70 thousand rupees from a potato trader.

Kannauj News: आलू आढ़ती से दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने 70 हजार लूटे

Thu, 01 Jan 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Six miscreants on two bikes looted 70 thousand rupees from a potato trader.
कन्नौज। बाइक से जा रहे आलू मंडी के आढ़ती को दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने मंगलवार रात धक्का देकर गिरा दिया और तमंचा दिखाकर 70 हजार रुपये व मोबाइल लूट कर भाग गए। आढ़ती से हुई लूट की जानकारी मिलते ही एसपी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी ने आढ़ती से घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ददौरा खुर्द निवासी अनुज कुमार की ठठिया आलू मंडी में आढ़त है। अनुज ने बताया कि मंगलवार रात आढ़त से बाइक से घर जा रहे थे। ठठिया क्षेत्र के बेहटा गांव मोड के निकट कोहरे का फायदा उठाते हुए दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उनकी बाइक को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गए। बाद में बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बैग में रखे 70 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पीछे से आ रही कार को देखकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

आढ़ती ने अपने साथी अजय कुमार के मोबाइल से घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। लूट की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी देवेश कुमार पहुंचे। इसके बाद एसपी विनोद कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर आढ़ती से जानकारी ली। थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed