{"_id":"613ceed68ebc3ee2141b6ef4","slug":"six-dengue-patients-were-found-again-the-number-was-65-kannauj-news-knp651608554","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के फिर छह मरीज मिले, संख्या हुई 65","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के फिर छह मरीज मिले, संख्या हुई 65
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में डेंगू का कहर जारी है। शनिवार तक जिले में 65 मरीज डेंगू पॉजिटिव निकल चुके हैं। कई मरीजों की बुखार से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह शून्य है। शनिवार को जिला अस्पताल में 35 मरीजों की डेंगू जांच की गई। इनमें छह पॉजिटिव निकले। इनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
कैंप लगा कर उपचार के बाद भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। दाईपुर में अब तक 20 रोगी डेंगू पॉजिटिव निकल चुके हैं। इसी तरह मढ़हरपुर, नाहरघाटी, जलालपुर सरवन, जसौली, मियांगंज, सरायमीरा, हौदापुर्वा के अलावा शहर के आठ मोहल्ले डेंगू की चपेट में हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग कैंप लगा रहा है। इसके बाद भी नए मरीज जांच में निकल रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग परेशान है। अगर डेंगू वाले गांवों की संख्या बढ़ी तो नियंत्रित करने के लिए टीम का इंतजाम मुश्किल हो जाएगा। इससे मरीजों और तीमारदारों को सचेत किया जा रहा है। यह कि डेंगू या बुखार से पीड़ित मरीज को मच्छरदानी में ही लिटा कर उपचार दिलाएं।
वहीं आशा और एएनएम भी गांव-गांव लोगों को जागरूक कर रही हैं। लोगों को बताया जा रहा कि डेंगू मरीज को साधारण मच्छर काटे तो वह भी डेंगू प्रभावित हो जाता है। इसके बाद वह जिसे काटेगा, वह चपेट मेें आ जाएगा। इससे मरीज को मच्छरदानी में रखें।