फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six crude houses fell after rain, family pressure

बारिश के बाद छह कच्चे घर गिरे, गृहस्थी दबीं

Thu, 10 Aug 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 10 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Six crude houses fell after rain, family pressure
पश्चिमी मड़ैया गांव में गिरी कच्चे मकान की छत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रुक-रुक कर हो रही बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कच्चे मकान गिरने से लोगों की छह की गृहस्थितयां दब गईं। सुल्तानपुर गांव में कच्चे कमरे की छत गिरने से दो बकरियां मर गईं और गृहस्थी का सारा सामान दब गया। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
बुधवार को क्षेत्र के ग्राम पश्चिमी मड़ैया में दोपहर को रामबहादुर शर्मा की कच्ची छत अचानक भरभरा कर ढह गई, जिससे गृहस्थी का सारा सामान दब गया। उस समय परिजन बाहर थे, इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। इसी गांव के अनिल शर्मा की कच्ची छत भी नीचे आ गिरी, जिससे उसमें रखा अनाज, बिस्तर सहित काफी सामान दब गया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर गृहस्थी का कुछ सामान बाहर निकाला।
विज्ञापन
इसी तरह ग्राम चमन नगरिया में सरोजनी देवी पत्नी सुखवासीलाल के कच्चे मकान की छत भरभराकर ढह गई। इसमें लगभग 30 क्विंटल लहसुन सहित गृहस्थी का सारा सामान दब गया। बारिश से बचने के लिए सरोजनी देवी ने कमरे के ऊपर तिरपाल डाल दी। ग्राम सुल्तानपुर कसावा में रामस्वरूप के मकान की छत और दीवार ढह गई, जिससे सारा सामान दब गया और दीवार के पास ही बंधी दो बकरियां भी मर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी गांव के जबरन सिंह और विमल कुमार की कच्ची छत भी गिर गई, जिससे गृहस्थी का सारा सामान दब गया। अब यह परिवार तिरपाल तानकर रहने को विवश है। ग्रामीणों ने घरगिरी की सूचना उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा को दी, जिस पर क्षेत्रीय लेखपाल मदनमोहन ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर सभी पीड़ितों को दैवी आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। वहीं जो लोग मकान के लिए पात्रता श्रेणी में आते हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed