फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six bed isolation ward in the district hospital

जिला अस्पताल में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड

Tue, 17 Mar 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six bed isolation ward in the district hospital
जिला अस्पताल में छह बेड का बनाया गया आइसोलेशन वार्ड। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड पुरानी महिला विंग में बनाया गया है। मंगलवार को सीएमएस डॉक्टर यूसी चतुर्वेदी ने सफाई कर्मचारियों को लगाकर परिसर की धुलाई व साफ-सफाई कराई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड अलग स्थापित करने के निर्देश थे। पहले कार्डियोलॉजी के पास तीन बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। वार्ड को भीड़भाड़ वाले स्थान से हटाने के निर्देश दिए गए थे। सीएमएस ने सुबह कर्मचारियों को लगाकर आइसोलेशन वार्ड में छह बेड की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

अस्पताल में शुरू हुआ कंट्रोल रूम
जिला अस्पताल में जिलाधिकारी के निर्देश पर कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। यहां आठ-आठ घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम में चौबीस घंटे कर्मचारी मौजूद रहेंगे। कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 9044430402 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार मास्क की भेजी गई डिमांड
कन्नौज। चीफ फार्मासिस्ट जेसी राजपूत ने बताया कि जैम पोर्टल के माध्यम से 10 हजार मास्क की डिमांड 16 मार्च को भेजी गई है। इससे पहले कई बार मास्क की डिमांड के लिए जैम पोर्टल पर प्रयास किया गया। डिमांड नहीं हो सकी थी। अब डिमांड हो गई है। उम्मीद है कि तीन से चार दिनों में आपूर्ति मिल जाएगी। इसके अलावा 50 मास्क अच्छी गुणवत्ता के मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed