फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sister's straw and wheat were thrown away when she asked for the money and jewellery given to her brother

Kannauj News: भाई काे दिए रुपये व जेवर मांगने पर बहन का भूसा व गेहूं फेंका

Wed, 30 Apr 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sister's straw and wheat were thrown away when she asked for the money and jewellery given to her brother
गुरसहायगंज। भाई ने 12 लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये के जेवर लिए थे। पीड़िता ने जब भाई से रुपये मांगे तो उसने बहन का भूसा व गेहूं घर से निकालकर फेंक दिया। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी अनौगी के गांव अमित्तापुर्वा निवासी शांति देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि भाई ने पहले उससे 11,33,000 रुपये नकद तथा पांच लाख रुपये मूल्य के जेवर ले लिए। इसके अतिरिक्त स्कूटी के नाम पर भी 60 हजार रुपये लिए। पीड़िता ने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह साढ़े नौ बजे उसने जब भाई से रुपये व जेवर वापस मांगे। तो गुस्से में आकर भाई ने पत्नी और माता-पिता के साथ मिलकर शांति देवी का गेहूं व भूसा जबरन बाहर फेंक दिया। इतना ही नहीं, मारपीट पर उतारू होकर उसकी बेटी नंदनी को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर शोर मचाया, तब जाकर आरोपी वहां से भागे। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed