फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sisters returning from the temple were hit by a car, one died

Kannauj News: मंदिर से लौट रही बहनों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 18 Apr 2024 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 18 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sisters returning from the temple were hit by a car, one died
छिबरामऊ। सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर दर्शन करने सहेली के साथ आ रही दो बहनों की साइकिल में कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी को गंभीर हालत में कानपुर व सहेली को तिर्वा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार को गांव अकबरपुर निवासी आनंद पांडेय की पुत्रियों दिव्या उर्फ दिव्यांशी (17) व वैष्णवी (14) गांव की ही सहेली शिवा (17) के साथ छिबरामऊ आ रही थी। ग्राम सरायसुंदर के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने दिव्यांशी की साइकिल में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। साथ ही शिवा की साइकिल को भी चपेट में ले लिया। टक्कर मारकर चालक कार को लेकर मौके से भाग निकला। हादसा देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। छात्राओं को पहचानकर परिजनों को सूचना दी और एंबुलेंस को बुलवा लिया। मौके पर पहुंचे परिजन तीनों छात्राओं को 100 शैया अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने वैष्णवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिव्या की हालत नाजुक होने पर हैलट कानपुर व शिवा को तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन



अस्पताल पहुंचीं विधायक ने बंधाया ढांढस

हादसे में एक छात्रा की मौत व दो के घायल होने की जानकारी पर विधायक अर्चना पांडेय 100 शैया अस्पताल पहुंच गईं। पिता आनंद पांडेय को ढांढस बंधाया। आनंद ने बताया कि दोनों बेटियां टैगोर पब्लिक स्कूल की छात्राएं हैं। दिव्यांशी ने कक्षा दस की परीक्षा दी है, जबकि वैष्णवी कक्षा सात में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रा का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
अस्पताल में मृत घोषित करने के बाद वैष्णवी का शव जैसे ही अकबरपुर गांव स्थित आवास पर पहुंचा। परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मंडी चौकी इंचार्ज बृजपाल व चौकी इंचार्ज दयाशंकर पांडेय ने बताया कि गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed