{"_id":"5eb057ce8ebc3e908b260380","slug":"sipaahee-mein-mile-korona-ke-lakshan-jaanch-ke-baad-kvaaranteen-kannauj-news-knp5584965135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही में मिले कोरोना के लक्षण, जांच के बाद क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही में मिले कोरोना के लक्षण, जांच के बाद क्वारंटीन
विज्ञापन
कन्नौज। पीआरवी 112 में तैनात सिपाही में कोरोना के लक्षण मिले हैं। हालत बिगड़ने के बाद साथियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सांस लेने में दिक्कत के साथ तेज खांसी और बुखार के लक्षण देखकर चिकित्सकों के होश उड़ गए। उपचार के साथ ही चिकित्सकों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सिपाही को मानीमऊ स्थित सेंटर में क्वारंटीन किया है।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पीआरवी 112 में तैनात सिपाही बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इससे पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे साथी पुलिसकर्मी जिला अस्पताल ले गए। सांस लेने में दिक्कत के साथ खांसी और बुखार देखकर जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा है। इसके बाद सिपाही को मानीमऊ में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन किया गया।
एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि सिपाही ने गले में छाले होने की बात बताई है। उपचार के बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।