{"_id":"6106e5048ebc3e8452740fa9","slug":"sikanderpur-dacoity-police-searching-the-horoscope-of-criminals-released-from-jail-kannauj-news-knp6437520179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरपुर डकैती: जेल से रिहा हुए अपराधियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरपुर डकैती: जेल से रिहा हुए अपराधियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
Sikanderpur dacoity: Police searching the horoscope of criminals released from jail
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। सिकंदरपुर डकैती कांड का खुलासा करने के लिए पुलिस सप्ताह भर में कन्नौज सहित आसपास के जिले की जेलों के अलावा अपराधियों से मिलाई करने गए अभियुक्तों की कुंडली खंगाल रही है। इन लोगों के मोबाइल को सर्विलांस पर डालकर वारदात स्थल से लोकेशन निकाली जा रही है।
रविवार को कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा सिकंदरपुर में मौरंग व्यापारी के घर पहुंचे। इसमें जनपदीय टीम के भी लोग रहे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात की सीन को रिक्रिएट किया, जिससे पुलिस वारदात के प्रत्येक पहलू की बारीकियाें को समझ सकें। इस दुस्साहसिक वारदात के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद, औरैया, मैनपुरी, एटा में छापेमारी की।
सूत्रों की मानें तो पुलिस को वारदात के संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लग गए हैं और जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ डकैतों की गोली से घायल हुए कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती विजय मिश्रा की हालत में सुधार तो हुआ है, लेकिन बात करने में उसे कमजोरी महसूस हो रही है। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा का कहना है प्रत्येक पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस घटना के अत्यंत करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
सीढ़ी लेने के लिए आए युवकों का हुलिया तलाश रही पुलिस
मौरंग व्यापारी अखिलेश मिश्रा के घर से हुई डकैती से कुछ घंटे पहले उनके घर से सौ मीटर पहले स्थित एक शटरिंग की दुकान पर दो युवक सीढ़ी लेने के लिए गए थे। यह युवक मॉस्क लगाए हुए थे। युवक को पहचान के अभाव में दुकानदार ने सीढ़ी नहीं दी।
संभावना जताई जा रही है कि यह दोनों युवक डकैती से पहले घर तक पहुंचने के लिए सीढ़ी की तलाश कर रहे थे और इन्होंने ही घर की रेकी भी की थी। रात को शटरिंग की दुकान के बाहर रखी सीढ़ी को उठा लिया गया और इसी के सहारे डकैत मौरंग व्यापारी की छत से होते हुए घर में दाखिल हुए थे। इन युवकों का हुलिया पहचानने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।
अंतर्जनपदीय गिरोह के गैंगों पर भी पुलिस की नजर
लूट व डकैती की वारदातों को अंजाम देने के लिए मशहूर रहे अंतर्जनपदीय गैंग पर भी पुलिस की नजरें तिरछी हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस गैंग के कुछ सदस्यों पर हाथ डाला है। पुलिस का यह प्रयोग कितना सफल रहेगा, यह तो आने वाला समय भी बताएगा। इसके अलावा अपराध जगत में सक्रिय गिरोह भी पुलिस की रडार पर हैं।
कानपुर जाकर पुलिस ने दर्ज किए पीड़ितों के बयान
पुलिस ने कानपुर जाकर डकैतों की गोली से घायल विजय मिश्रा व उसके भाई शिवम मिश्रा से सिलसिलेवार पूरी वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों भाईयों के बयान भी दर्ज कर लिए। पीड़ितों के बयान के आधार पर ही पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है।
पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से की वार्ता
मौरंग व्यापारी के घर डकैती के दौरान डकैतों की गोली से घायल हुए विजय मिश्रा, मारपीट में घायल गुड्डी देवी, अखिलेश मिश्रा व शिवम मिश्रा अपने परिजनों के साथ कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में हैं। रविवार को पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और डकैती प्रकरण में प्रगति की जानकारी ली।

Sikanderpur dacoity: Police searching the horoscope of criminals released from jail- फोटो : CHIBRAMAU