{"_id":"658334734c000df272096f2c","slug":"shivam-ran-away-after-being-angry-with-his-fathers-scolding-kannauj-news-c-214-1-knj1003-7076-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पिता की डांट से नाराज होकर भागा था शिवम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पिता की डांट से नाराज होकर भागा था शिवम
Thu, 21 Dec 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
विशुनगढ़। क्षेत्र के कुशलपुर गांव निवासी शिवम को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कासगंज से पकड़ लिया। युवक का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम कुशलपुर कैरदा निवासी संतराम ने पुलिस से शिकायत की थी कि 18 दिसंबर की शाम को उसका बेटा शिवम (20) व आकाश (15) खेत में घुसे मवेशियों को भगाने के लिए गए थे। शाम को आकाश ने बताया कि शिवम का अपहरण हो गया है। पुलिस ने तत्काल युवक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उसकी तलाश में विशुनगढ़ थाने की पुलिस के अलावा एसओजी टीम को भी लगाया गया। मंगलवार की देर रात पुलिस ने कासगंज के एक ढाबा से पकड़ा। पूछताछ में शिवम ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह पिता की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था। इस संबंध में एएसपी डाॅ. संसार सिंह ने बताया कि युवक का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह परिजनों की डांट से नाराज होकर गया था। युवक का मेडिकल परीक्षण कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --