{"_id":"22193abfa77d47064832fe78cfa82f00","slug":"shiv-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में आज उमड़ेंगे भोले के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में आज उमड़ेंगे भोले के भक्त
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
श्रावण मास के पहले सोमवार को लेकर मंदिरों में तैयारियों का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा। मंदिर परिसर सहित भगवान भोलेनाथ को दूधिया रोशनी की लाइटों से जगमगा दिया गया। उधर बाजारों में भी त्योहार को लेकर पूजा व उपवास संबंधी चीजों की खरीददारी की।
शहर के सिद्धपीठ मंदिर बाबा गौरीशंकर को झालर की रोशनी से पूरी तरीके से सजा दिया गया है। इसके अलावा मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचने वाले भक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए सेवकों को जिम्मेदारी बांट दी गई है। गौरीशंकर मंदिर में रविवार को होने वाले पहले रुद्राभिषेक को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई। वहीं बाबा विश्वनाथ मंदिर, सरायमीरा के शिवाला सहित अन्य मंदिरों में तैयारियों का दौर चलता रहा।
तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक सिद्धपीठ दौलेश्वर धाम में दूसरे दिन भी पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह पांच बजे से दस बजे तक सैकड़ों की तादात में शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। सावन के प्रथम सोमवार को लेकर मंदिर परिसर में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम उदयवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्रपाल सिंह ने मंदिर परिसर का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर परिसर में बेरीकेटिंग लगाकर पुरुष व महिला श्रद्धालुओं को अलग-अलग दर्शन कराने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
--------------
धन संपदा के लिए गन्ने के रस से करें रुद्राभिषेक
सरायमीरा के आचार्य पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि इस महीने में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, पंचाक्षर मंत्र, शिव मंत्रों का जाप शुभ फलों में वृद्धि करने वाला होता है। शिवलिंग का रुद्राभिषेक भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इन दिनों अनेक प्रकार से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। जो भिन्न-भिन्न फलों को प्रदान करता है। जल से वर्षा और शीतलता कि प्राप्ति होती है। दूध से अभिषेक एवं घी से अभिषेक करने पर योग्य संतान की प्राप्ति होती है। गन्ने के रस से धन संपदा की प्राप्ति होती है। कुशोदक से सभी व्याधि शांत होती है। दधि से पशु धन की प्राप्ति होती है। शहद से शिवलिंग पर अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
----------------
सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
सावन के सोमवार पर मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा को लेकर आला अधिकारी सतर्क है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सावन माह में मंदिरों में पहुंचने वाले कांवरियों की सुरक्षा के लिए दस मोबाइल टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें कांवरियों के झुंड के साथ मंदिर तक जाएंगी। साथ ही पूजा-अर्चना करने के बाद उन्हें शहर के बाहर छोड़ने आएंगी। इसके अलावा गौरीशंकर मंदिर में दो उप निरीक्षक महिला-पुरुष के अलावा एक दर्जन से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। इसी तरह बाबा विश्वनाथ मंदिर, शिवाला मंदिर पर भी सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।