फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shikshika kee soojhaboojh se pakade lutere, baik ka nambar not kar darj karaaya tha mukadama, pulis ne tamancha samet pakada

शिक्षिका की सूझबूझ से पकड़े लुटेरे, बाइक का नंबर नोट कर दर्ज कराया था मुकदमा, पुलिस ने तमंचा समेत पकड़ा

Fri, 19 Mar 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
shikshika kee soojhaboojh se pakade lutere, baik ka nambar not kar darj karaaya tha mukadama, pulis ne tamancha samet pakada
सदर कोतवाली में पुलिस की हिरासत में आरोपी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका के साथ एक दिन पहले लूट की कोशिश में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शिक्षिका की सूझबूझ से दोनों पकड़े गए हैं। पुलिस ने इनके पास से बाइक, तमंचा, कारतूस और दो हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इटावा की फ्रेंड्स कालोनी निवासी रूबी शुक्ला वर्तमान में तिर्वा क्रासिंग पर किराये पर रहती हैं। जलालाबाद के वीडीटी इंटर कालेज में सहायक अध्यापक हैं। यह 18 मार्च को कालेज से ऑटो से घर आ रही थीं। जलालाबाद क्रासिंग के पास दो बाइक सवारों ने मोबाइल, पर्स छीनने का प्रयास किया। यह सफल नहीं हो सके थे। शिक्षिका ने इनके भागते समय बाइक का नंबर नोट कर लिया था। इसी नंबर के आधार पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को जलालपुर चौकी इंचार्ज राहुल शर्मा ने मकरंदनगर में मस्जिद के पास बाइक सवार लुटेरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कुतलूपुर निवासी गोविंद गिहार व भगवानपुर निवासी अमित नाम बताया। इनके पास से बाइक, तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए। आरोपियों पर लूटपाट, छिनैती के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने में मकरंदनगर चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, जिला अस्पताल चौकी प्रभारी पंकज यादव व उनकी टीम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed