{"_id":"5fa2f05a8ebc3e9bb15efc82","slug":"shikshak-ne-mandir-mein-kishoree-se-kee-chhedakhaanee-hangaama-kannauj-news-knp5924745183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने मंदिर में किशोरी से की छेड़खानी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने मंदिर में किशोरी से की छेड़खानी, हंगामा
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। भाई के साथ कस्बे के अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करने पहुंची किशोरी से निजी स्कूल के शिक्षक ने छेड़खानी कर दी। किशोरी और उसके भाई ने शिक्षक को पकड़कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची महिला पुलिस टीम शिक्षक को कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ कर रही है।
मंगलवार को एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपने भाई के साथ मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करने गई थी। पीछे से निजी स्कूल में पढ़ाने वाला 30 वर्षीय शिक्षक पहुंच गया। वह किशोरी से छेड़खानी करने लगा। इस पर किशोरी और उसके भाई ने उसे पकड़कर हंगामा शुरू कर दिया। किशोरी ने आरोप लगाया कि कई दिनों से युवक उसका पीछा कर छेड़खानी कर रहा है। शोर सुनकर मंदिर परिसर में तैनात महिला पुलिस टीम पहुंच गई। वह आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंची।
पीड़िता के फोन करने पर परिजन भी पहुंच गए। दोनों पक्षों से पुलिस ने पूछताछ शुरू की है। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।