फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shikshak karenge aandolan, nau ko denge dharana

शिक्षक करेंगे आंदोलन, नौ को देंगे धरना

Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
shikshak karenge aandolan, nau ko denge dharana
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार के विरुद्ध आंदोलन की तैयारी कर ली है। डीएन इंटर कालेज में हुई बैठक में प्रदेश मंत्री रामानंद द्विवेदी ने कहा कि सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसे देखते हुए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नौ जनवरी को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री ने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के साथ वार्ता के दौरान वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली, मानदेय निर्धारित करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, शिक्षकों को नियमित करने, शिक्षकों व कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधा देने, टास्क फोर्स द्वारा निर्धारित जन शक्ति की प्रक्रिया वापस लेने, विषय विशेषज्ञों को सेवा लाभ देने, कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षक पद पर समायोजित करने, परीक्षा मूल्यांकन पारिश्रमिक को सीबीएसई के बराबर करने, एलटी शिक्षकों को प्रोन्नत वेतन में परास्नातक योग्यता की बाध्यता समाप्त करने सहित नौ सूत्री मांगों पर सहमति देने के बाद भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भंग कर नया आयोग बनाकर शिक्षकों की सेवा शर्तों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन के निर्देश पर नौ जनवरी को शिक्षक एकजुट होकर कलक्ट्रेट में धरना देकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। जिलाध्यक्ष अनिल पाठक ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के सदस्य व शिक्षक धरने में शामिल हों। इस मौके पर मुकेश बाबू यादव, राकेश चंदेल, सुरेश सिंह सेंगर, अजयपाल सिंह, अनुज कुमार, चंद्रप्रकाश मिश्र, श्यामस्वरूप चतुर्वेदी, राकेश शर्मा, दुर्गेश यादव, रघुवीर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed