फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shikshak bhaee kee chita ke paas se chhote bhaee ne ganga mein lagaee chhalaang

शिक्षक भाई की चिता के पास से छोटे भाई ने गंगा में लगाई छलांग

Tue, 08 Oct 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
shikshak bhaee kee chita ke paas se chhote bhaee ne ganga mein lagaee chhalaang
घाट पर रिश्तेदार और पड़ोसियों के बीच बैठे पिता ब्रजेंद्र। - फोटो : KANNAUJ
मानीमऊ(कन्नौज) बड़े भाई की मौत से छोटा शिक्षक भाई सदमे में आ गया। महादेवी घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान उसने चिता के पास से गंगा में छलांग दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों ने शाम तक गोताखोरों से शिक्षक को तलाश कराया। उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

तिर्वा कस्बे के मोहल्ला दुर्गा नगर निवासी ब्रजेंद्र कुमार सिंह राठौड़ सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं। इनके तीन बेटाें में बड़ा बेटा अवनीश सिंह (44) बहराइच जिले के ब्लाक विशेस्वरगंज के दिगितपुरवा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात था। दूसरा बेटा सौरभ सिंह (35) तालग्राम ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खबरामऊ में शिक्षक के पद पर तैनात है। सबसे छोटा बेटा गौरव इंटर की पढ़ाई कर घर में रहता है। दशहरा की छुट्टी पर शनिवार को अवनीश सिंह बहराइच से तिर्वा घर आ रहे थे। गोंडा रेलवे स्टेशन पर इनकी मौत हो गई थी। रविवार को पिता ब्रजेंद्र कुमार सिंह परिवार के लोगों के साथ शव लेकर घर आए थे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे शहर के महादेवी गंगा घाट पर अवनीश का अंतिम संस्कार चल रहा था। भाई की चिता देखकर सौरभ सदमे में आ गया। उसने भाई की चिता के पास से गंगा में छलांग लगा दी। इससे गंगा घाट पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने शाम छह बजे तक सौरभ की तलाश में छानबीन की। उसका पता नहीं चल सका। वहीं बड़े बेटे की मौत के बाद छोटे बेटे के गंगा में कूदने से ब्रजेंद्र कुमार सिंह बेहोश हो गए। सदर कोतवाल विनोेद कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को एसडीआरएफ बुलाकर सौरभ की तलाश में गंगा को खंगाला जाएगा। भाई गौरव ने बताया कि शनिवार दोपहर बड़े भाई अवनीश बहराइच से निकले थे। गोंडा जनपद की बड़ा गांव चौकी प्रभारी सीपी सिंह ने बताया कि शनिवार को रेलवे स्टेशन के साइकिल स्टैंड के पास अवनीश का संदिग्ध हालात में शव मिला था। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed