फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sherwani suit for men, lehenga chunari for women

Kannauj News: पुरुषों में शेरवानी शूट, महिलाओं को भाया लहंगा चुनरी

Thu, 12 Feb 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sherwani suit for men, lehenga chunari for women
कन्नौज। सहालग आते ही कपड़े का कारोबार बढ़ा है। खास कर रेडीमेड कपड़े खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बुधवार को दिखी। सुबह से लेकर देररात तक बाजार गुलजार रहने से दुकानदारों में खुशी है।
विज्ञापन

इन दिनों में बाजार में पुरुषों के लिए शेरवानी शूट का क्रेज बढ़ा है। वहीं महिलाओं को लहंगा-चुनरी, गाउन अधिक पसंद आ रहे हैं। बच्चों के लिए बाजार में कपड़ों की विभिन्न पोशाक उपलब्ध हैं। परिजनों के साथ बाजार जाने वाले बच्चे मनपसंद कपड़े खरीद कर प्रफुल्लित हो रहे हैं। सहालग के चलते कपड़ा की दुकानों पर ग्राहकी बढ़ी है। इससे दुकानदारों में उत्साह है। खरीदारी के लिए बाजार में रेडीमेड कपड़ा दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

तिर्वा क्रासिंग स्थित दुकान संचालक दिलीप प्रजापति का कहना है कि उनके पास बच्चों से लेकर युवाओं व बुजुर्गों के लिए काफी डिजाइन में कपड़े उपलब्ध हैं। हालांकि बाजार में पहले जैसी रौनक दिखाई नहीं दे रही है। पूर्व में इनके पास दो दुकानें थीं, लेकिन ग्राहकों की कमी के कारण एक दुकान बंद कर दी, क्योंकि उसका किराया भी नहीं निकल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed