{"_id":"18492c8f0c86b6743a5439c77b870f11","slug":"shelter-system-provided-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरा की व्यवस्था फिर कराई गई दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरा की व्यवस्था फिर कराई गई दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। सर्दी तेज होते ही नगर पालिका परिषद ने रोडवेज बस स्टाप पर रैन बसेरा की स्थित दुरुस्त कर दी है। एक कर्मचारी को देखरेख के लिए लगा दिया गया है। रविवार को नगर पालिका चेयरमैन सरोज पाठक ने रोडवेज बस स्टाप पहुंचकर रैन बसेरा की हकीकत जांची। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारी को निर्देश दिए कि प्रतिदिन रैन बसेरा की सफाई कराई जाए।
रजाई गद्दों की भी व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। सर्दी के मौसम में रोडवेज बस स्टाप पर रुकने वाले लोगों को इसी रैन बसेरे में ठहराया जाए जिससे उनकी सर्दी आराम से कट सके। वैसे तो पांच बजे के करीब रैन बसेरा में न तो रजाई गद्दा पड़े थे और न ही कोई कर्मचारी मौजूद था। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि प्रतिदिन पांच गद्दे व पांच रजाई इस रैन बसेरे में डाले जाते हैं। सुबह होते ही इन्हें हटा दिया जाता है।