फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shaurik , Chhibramau the polling parties informing tricks

सौरिख, छिबरामऊ की पोलिंग पार्टियों को बताए गुर

Sun, 11 Oct 2015 11:22 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 11 Oct 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Shaurik , Chhibramau the polling parties informing tricks

मंडी समिति परिसर में दूसरे चरण के लिए 13 अक्तूबर को

विज्ञापन
होने वाले मतदान के लिए मास्टर ट्रेनरों और प्रशिक्षण प्रभारी सीडीओ ने सौरिख की 220 व छिबरामऊ की 303  पोलिंग पार्टियों को चुनाव के अहम बिंदुओं से अवगत कराया। प्रशासन ने फिर सभी को निष्पक्षता से चुनाव कराने के निर्देश दिए।

कहा कि चुनाव  लड़ रहे प्रत्याशी पोलिंग पार्टियों के आसपास नजर आएंगे, पर उनको किसी के बहकावे में नहीं आना है। सीडीओ उदयराज यादव ने कहा कि मतदान अधिकारी प्रथम वोटिंग के लिए आने वाले मतदाता को अमिट स्याही लगाने पर विशेष ध्यान देगा। कम उम्र का संदेह होने पर पूरी जांच के बाद ही अनुमति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि यदि कोई वोट डालने के लिए आता है और उसका वोट पहले ही किसी तरह डाला जा चुका है। यदि वास्तव में मतदाता सही है तो उसको वोटिंग से वंचित नहीं किया जाएगा। उससे फार्म भरवाकर चैलेंज वोट पड़वाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान समाप्त होते ही मतपेटी की दरार को बंद करे।

दरार नियंत्रक मुठिया एवं स्थिर मुठिया के छेदों में तार का टुकड़ा डालकर सिरों को कसकर कई बार मोड़े। कहा कि साथ में धागा डालकर सील लगाएं। सीडीओ ने कहा कि पोलिंग पार्टियां सौरिख और छिबरामऊ में समय से पहुंचेगी। ताकि बूथों पर समय पर पहुंच सके।

उधर, पंचायत चुनाव में अवैध सामग्री कहीं खलल न डाल दे, इसको लेकर एसपी के आदेश पर जीटी रोड तिर्वा क्रासिंग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हर वाहन के अंदर रखे सामान को खुलवाकर चेक किया गया। एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर भारी पुलिस बल ने सरायमीरा चौकी प्रभारी वीके गौतम की अगुवाई में वाहन चेकिंग की।

इस दौरान कानपुर व गुरसहायगंज की ओर से आने वाले हर वाहन को रोक-रोककर बैठी सवारियों के थैले, अटैची आदि सामान चेक किए गए। इसी तरह रोडवेज व प्राइवेट बसों को भी रुकवाकर उसमें बैठे यात्रियों की तलाशी के साथ ही थैले चेक किए गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले अभियान से कई वाहन चालक अपना रास्ता बदलकर निकले तो कुछ ने अपने वाहन जीटी रोड किनारे खड़े कर लिए। उन्हें आशंका थी कि चेकिंग के दौरान उनके वाहन के कागजात चेक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed