{"_id":"60cb9c9a8ebc3e32cb6f6af7","slug":"shankarapur-mein-teekaakaran-ka-virodh-samajhaane-par-saat-ne-lagavaaya-kannauj-news-knp6348290166","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकरपुर में टीकाकरण का विरोध, समझाने पर सात ने लगवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकरपुर में टीकाकरण का विरोध, समझाने पर सात ने लगवाया
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। इलाके के शंकरपुर गांव में कोरोना का टीका लगाने गई स्वास्थ्य टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। यहां ग्रामीणों ने टीका लगवाने से इनकार कर दिया।
गुरुवार को टीकाकरण के विरोध की सूचना पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामविलास शाक्य शंकरपुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए समझाया। कहा कि कोरोना संक्रमण से टीका ही बचाएगा। समझाने के बाद सात लोगों ने टीकाकरण कराया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. राहुल मिश्रा ने शंकरपुर की स्वास्थ्य टीम को माधव नगर भेज दिया। यहां 88 लोगों ने टीका लगवाया।
वहीं नगर पालिका परिसर छिबरामऊ में 18 से ऊपर के 297 और 45 से ऊपर के 132 लोगों ने टीकाकरण कराया। नगर पंचायत सिकंदरपुर में पानी की टंकी के पास लगे कैंप में ठेला, खोमचा, सब्जी विक्रेता व व्यापारियों ने टीकाकरण कराया। 18 से ऊपर के 101 तथा 45 से ऊपर के 99 लोगों ने टीकाकरण कराया।