{"_id":"90884b4efc643ec889bc3c13d224fe4d","slug":"shalini-first-in-the-800m-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 मीटर दौड़ में शालिनी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 मीटर दौड़ में शालिनी अव्वल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमपुर स्थित प्रेमपुर विद्यापीठ इंटर कालेज में
विज्ञापन
तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। अव्यवस्थाओं के बीच
आपाधापी के साथ शुरू हुई प्रतियोगिताएं देर शाम तक चलती रहीं। डॉ. मीनाक्षी
त्रिपाठी ने खेलकूद प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की घोषणा की। विद्यालय की
छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
प्रधानाचार्य डॉ. अरुण त्रिपाठी ने प्रतियोगियों को शपथ ग्रहण कराई। छात्रा वंदना सिंह ने मशाल लेकर पूरे मैदान का चक्कर लगाया। इसके बाद तहसील क्षेत्र के सभी कालेजों के खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट करते हुए सलामी दी। इस मौके पर डीआईओएस केपी सिंह यादव ने कहा कि छात्रों को पाठ्य सहगामी गतिविधियों ने अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए, क्योंकि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।
वनस्थली विद्यापीठ की छात्रा विजया त्रिपाठी ने जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष इंदिरा दुबे ने भी विचार व्यक्त किए। निर्णायक मंडल के प्रभारी प्रमोद दुबे (बाबा) को शाल उढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। आपाधापी के बीच अव्यवस्था के साथ शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता देर शाम तक चलती रही।
कालेज प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों के लिए किसी भी तरह कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। दो दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता का पहला दिन अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। पहले दिन छात्र-छात्राओं की आठ सौ मीटर, छह सौ मीटर, तीन हजार मीटर और पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं के अलावा कई अन्य प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई।
यह आयोजन सोमवार को भी चलेगा। आठ सौ मीटर दौड़ जूनियर बालिका में शालिनी पाल प्रथम, सीनियर बालिका में आकांक्षा गौतम प्रथम रहीं। छह सौ मीटर सब जूनियर बालिका में रुचि प्रथम, बालक में मंगल मिश्रा प्रथम, तीन हजार मीटर जूनियर बालक में रूपेंद्र सिंह प्रथम और पांच हजार मीटर दौड़ में सीनियर बालक युवराज सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा जूनियर बालक की गोला फेंक प्रतियोगिता में कपिल पोरवाल प्रथम और सीनियर बालक में रिति कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह के आयोजन में प्रभाकर दीक्षित, दिव्यांश द्विवेदी, राजकुमार राजपूत, अभिषेक शुक्ला, आलोक प्रताप सिंह, चंद्रपाल सिंह एवं अजीत सिंह तोमर का विशेष योगदान रहा।