फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shailendra released from prison and loaded with flower garlands

जेल से छूटे शैलेंद्र को फूल मालाओं से लादा

Sat, 09 Jan 2016 11:07 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 09 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shailendra released from prison and loaded with flower garlands

बीते वर्ष शहर में हुए सांप्रदायिक दंगे के मामले में

विज्ञापन
जेल में बंद मोहल्ला पठकाना निवासी एक धार्मिक संस्था चलाने वाले शैलेंद्र अग्निहोत्री (वंदेमातरम) को जमानत मिल गई है। शनिवार को वह जेल से छूटकर बाहर निकले।

बाद में शहर के सिद्धपीठ फूलमती देवी मंदिर पहुंचकर माथा टेका व संतों का आशीर्वाद लिया। बाद में सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर परिसर में पहुंचकर सिर के बाल मुंडवाए। उधर, कन्नौज में हुए सांप्रदायिक बवाल में जेल में बंद शैलेंद्र अग्निहोत्री की शनिवार को जेल से रिहाई की जानकारी पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जलालाबाद के गांव अनौगी स्थित जिला जेल पहुंच गए।

जेल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने समर्थकों के साथ मां शीतला देवी मंदिर परिसर में माथा टेका। जलालाबाद क्रासिंग के पास भाजपा नेता पीयूष दुबे, मंगलम पांडेय के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान गौतम दुबे, अनिरुद्ध पाठक, गणेश तिवारी, अंशू तिवारी, प्रिंस मिश्रा, नितिन वर्मा आदि मौजूद थेे।

जसोदा में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया। माल्यार्पण के बाद मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान प्रशांत कुशवाहा, अभिषेक अग्निहोत्री, अनुज गुप्ता, अपरांश, विशाल कुशवाहा, मोहित सक्सेना, धर्मेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed