{"_id":"5e3c60dc8ebc3ee5aa2795df","slug":"shahar-se-sate-maanapur-mein-saibar-kraim-ke-sindiket-kee-aashanka-kannauj-news-knp542971875","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से सटे मानपुर में साइबर क्राइम के सिंडिकेट की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से सटे मानपुर में साइबर क्राइम के सिंडिकेट की आशंका
विज्ञापन
कन्नौज। शहर से सटे मानपुर गांव में साइबर क्राइम का सिंडिकेट चलने की आशंका पर पुलिस ने बैंक अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर छानबीन शुरू की है। प्रारंभिक जांच में कई छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति खातों में लाखे रुपये मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब मामले का खुलासा करने के लिए जालसाजों की तलाश में दबिश दे रही है।
जिला मुख्यालय से सटे मानपुर गांव में रहने वाले दो युवकों ने कक्षा आठ से हाईस्कूल में पढ़ने वाले गांव के करीब 15 छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति के खातों की पासबुक ले ली थी। इनके खातों में कई राज्यों से कई बार में लाखों रुपये डलवाए गए। खातों से रुपये निकलवाने के बाद जालसाज इन्हें पांच से दस हजार रुपये दे देते थे। करीब छह माह से चल रहे इस खेल को कुछ बैंक अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। जांच की तो अधिकारियों को गड़बड़ी समझ में आ गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं का बैंक खाता बंद कर पुलिस को सूचना दी गई।
जांच के दौरान छात्र-छात्राएं पहले तो गोलमोल जवाब देते रहे। सख्ती करने पर कुछ छात्रों ने गांव के दो युवकों के खातों में बाहर से रुपये डलवाने की बात बताई। पुलिस अब बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर जालसाजों तक पहुंचने पर कोशिश में जुटी है। एक जालसाज के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटा एक गुटका कंपनी में काम करता है। कंपनी के काम से बाहर गया है। अधिकारियों ने इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इंकार किया है।