फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shahar ke gehoon khareed kendr chakaachak, gaanvon mein manamaanee

शहर के गेहूं खरीद केंद्र चकाचक, गांवों में मनमानी

Sat, 22 May 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
shahar ke gehoon khareed kendr chakaachak, gaanvon mein manamaanee
कन्नौज। जिले में गेहूं खरीद में मनमानी हो रही है। शहर के निकट केंद्र चकाचक हैं। ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों का हाल खराब है। इन केंद्रों पर किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। बिचौलियों को वरीयता मिल रही है। अधिकारी भी शहर के निकट के खरीद केंद्र चेक कर सब कुछ ठीक बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद केंद्रों का हाल खराब है। जहां गेहूं का उत्पादन नहीं होता, वहां खरीद बेहतर चल रही है। शहर की मंडी समिति के गेहूं खरीद केंद्र पर छह हजार बोरी से अधिक की खरीद की जा चुकी है। टिनशेड में रखने की जगह न होने से खरीदे गए गेहूं को गोदाम पर भेजा जा रहा है। इससे कि बारिश में भीगने से बचाया जा सके। खरीद तो दूरदराज गांव में खुले केंद्रों पर भी हो रही, यहां किसका गेहूं खरीदा जा रहा, यह तो केंद्र प्रभारी खुद ही जानते हैं। वह यह भी जानते हैं कि उनके केंद्र का निरीक्षण करने कोई अधिकारी नहीं पहुंचेगा। इससे गेहूं बेचने के लिए केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों को टरका दिया जाता है। कुछ केंद्रों पर बिचौलियों का गेहूं खरीदे जाने के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

कागजों में चल रहा गेहूं खरीद केंद्र
तालग्राम। किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए शासन स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। नौकरशाहों की मनमानी से किसानों को उपज की सही कीमत नहीं मिल पा रही है। ताहपुर में पहली अप्रैल से खोला गया पीसीएफ का गेहूं क्रय केंद्र कागजों में चल रहा है। इससे इलाके के किसान गेहूं बेचने केे लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इन्हें बिचौलियों के हाथों कम दामों में गेहूं बेचना पड़ रहा है। इससे किसानों में नाराजगी है। अधिकारी ताहपुर गेहूं क्रय केंद्र संचालित होने की जानकारी दे रहे हैं। बैनर भी लगा है। किसानों का लाया गेहूं बिक नहीं पा रहा। इस क्रय केंद्र से गदोरा, मवैइया, बैसापुर, मस्तियापुर, टिकरी, कुड़री, छदामीपुर्वा, खबरामऊ, भवानीसराय, रम्भकपुर्वा, किस्तियापुर, सकरवारा, बगुलिहाई, महचंदापुर, सलेमपुर, पुखरांवा समेत एक सैकड़ा गांव जुड़े हैं। किसानों ने एडीएम से शिकायत कर गेहूं खरीद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह से नहीं हो रही खरीद, किसान परेशान
तिर्वा। ठठिया के केंद्र पर एक सप्ताह से गेहूं खरीद बंद है। इससे किसान परेशान हैं। यह बिचौलियों के हाथ गेहूं बेचने के लिए मजबूर हैं। ठठिया कस्बे में खुले सहकारी समिति के केंद्र पर एक सप्ताह से किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा। बारदाना न होने कारण खरीद बंद है। शनिवार की दोपहर केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम जयकरन को खरीद बंद मिली। इस पर उन्होंने केंद्र संचालक को फटकार लगा दी। कहा कि जल्द बारदाना मंगवाकर खरीद शुरू करें। एसडीएम ने बताया कि एक सप्ताह से खरीद बंद होने की शिकायत पर निरीक्षण किया गया। बारदाना न होने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। बारदाना आने के बाद गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed