फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sewage treatment plant will be ready near Kanshiram Colony

Kannauj News: कांशीराम काॅलोनी के पास तैयार होगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

Sat, 28 Mar 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sewage treatment plant will be ready near Kanshiram Colony
छिबरामऊ। प्रदेश की इकलौती नगर पालिका परिषद छिबरामऊ को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की सौगात मिली है। यह प्लांट 24.28 लाख रुपये की लागत से कांशीराम कॉलोनी के पीछे 16 बीघा जमीन में तैयार होगा। इसका उद्देश्य नगर से निकलने वाले पानी को शुद्ध करके पुनः प्रयोग में लाना है। इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरा करने की जिम्मेदारी सी एंड डीएस संस्था को सौंपी गई है। दिसंबर तक प्लांट का निर्माण पूरा कर इसे चालू करने का लक्ष्य है। विधायक अर्चना पांडेय और चेयरमैन मनोज दुबे ने शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यूनिट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

चेयरमैन मनोज दुबे ने बताया कि प्लांट में शुद्ध किए गए पानी का उपयोग खेती में होगा। इसे पौधों में छिड़काव और निर्माण कार्यों में भी लिया जाएगा। अभी तक इन कार्यों के लिए जमीन से पानी का दोहन होता था। अब केवल पीने के पानी का ही जमीन से दोहन किया जाएगा। इससे भूमिगत जल स्तर में सुधार होने की उम्मीद है। इस प्लांट के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार से बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन

एक्सईएन यदुनाथ सिंह यादव ने जानकारी दी कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 90 लाख लीटर प्रतिदिन होगी। नगर से निकलने वाले दूषित पानी को ट्रीटमेंट के लिए प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। दूषित पानी को पूरी तरह से शुद्ध किया जाएगा। घरों व प्रतिष्ठानों के सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मलबे का भी यहां उपचार होगा। इस प्लांट की क्षमता 90 लाख लीटर पानी प्रतिदिन की है। एई विपुल ओमरे और जेई पिंटू वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। ईओ सुनील कुमार सिंह के साथ कई व्यापारी नेता और सभी सभासद व पालिका कर्मी भी मौजूद रहे। प्लांट का 40 फीसदी कार्य पहले ही पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed