फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Settlement of 30,999 cases in Lok Adalat by conciliation

सुलह-समझौते से लोक अदालत में 30,999 वादों का निस्तारण

Sat, 12 Mar 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Settlement of 30,999 cases in Lok Adalat by conciliation
Settlement of 30,999 cases in Lok Adalat by conciliation - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। राष्ट्रीय लोक अदालत में 30999 वादों का निस्तारण किया गया। शनिवार को जिला जज संगीता श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। छिबरामऊ और तिर्वा के भी मामले निपटाए गए। कई न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नितिका राजन ने बताया कि जनपद न्यायालय में निस्तारण के 9,128 वाद निस्तारण के लिए संदर्भित किए गए थे, इसमें सुलह-समझौते से 1,596 वादों का निस्तारित कर 6,17,77,466 रुपये के मामलों के निस्तारण के आदेश हुए। सचिव ने बताया कि इसके अलावा प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 29,119 वाद संदर्भित हुए थे, जिनमें 27,799 वाद निस्तारित हुए।
विज्ञापन

कुल 6,16,03,031 रुपए वादों के निस्तारण में आदेशित हुए। राजस्व न्यायालयों की ओर से संदर्भित सभी 1,608 वाद निस्तारित हो गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 39,814 वादों में से 30,999 मामले निस्तारित हुए। कुल 12,33,80,497 रुपए भी आदेशित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष शशि मौली तिवारी, प्रधान न्यायाधीश सतेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत विश्वम्भर प्रसाद, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट आनंद प्रकाश द्वितीय, एडीजे आदेश नैन, मुकेश कुमार सिंह, गीता सिंह, शिव कुमार तिवारी व सीजेएम धर्मवीर सिंह आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed