{"_id":"641354c25c0e8835c00f86f4","slug":"selection-of-two-youths-from-the-district-in-jalaj-project-kannauj-news-c-12-1-126048-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जलज प्रोजेक्ट में जिले से दो युवाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जलज प्रोजेक्ट में जिले से दो युवाओं का चयन
Thu, 16 Mar 2023 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। नेशनल मिशन क्लीन गंगा के तहत जलज प्रोजेक्ट चल रहा है। इसके तहत जिले में दो युवाओं का चयन होना है। यह युवा गंगा किनारे बसे समुदाय को जोड़कर उनकी आर्थिक हालत दुरुस्त करने में मदद करेंगे।
दरअसल, नेहरू युवा केंद्र की ओर से अर्थ गंगा कार्यक्रम शुरू हुआ है। इसमें लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा। जैविक खेती, कचरा प्रबंधन व सिंचाई को लेकर जानकारी दी जाएगी। विभागीय व सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि कन्नौज से एक युवक और एक युवती का साक्षात्कार ऑनलाइन हो चुका है। देहरादून के भारतीय वन्य जीव संस्थान की टीम ने साक्षात्कार लिया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल व बिहार से कुल 23 युवक-युवतियां शामिल हैं। 30 पदों को भरने के बाद योजना पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि रमा तिवारी व विवेक सैनी ने साक्षात्कार दिया है। परिणाम की जानकारी जल्द आ जाएगी। दूसरी ओर गंगा किनारे बसे गांव का दायरा भी बढ़ाने की बात कही गई है। इससे और अधिक ग्रामीण योजनाओं का फायदा ले सकेंगे।