{"_id":"582de9b94f1c1b5936900689","slug":"see-note-bidke-thousand-five-hundred-and-trans","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ व हजार नोट देख बिदके किन्नर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ व हजार नोट देख बिदके किन्नर
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहालग का समय चल रहा है। जिले में भर में रोज सैकड़ों शादियां हो रही हैं। बारात विदाई के समय अपना नेग लेने के लिए किन्नर भी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें नेग में हजार और पांच सौ का नोट नहीं चाहिए। उन्होंने गुरुवार को छिबरामऊ तहसील कस्बा तेराजाकेट में ऐसे ही शादी के घर में जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
तेराजाकेट संजीव कुमार बाथम ने बताया कि बुधवार की शाम को उसकी बहन की बारात आई थी। नोट न चलने की समस्या के चलते हुए उसने जैसे-तैसे बारात की आवभगत की। छोटे नोटों की किल्लत के चलते तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। सुबह विदाई के समय क्षेत्र के किन्नर भी अपना नेग लेने पहुंच गए। किन्नरों ने वर पक्ष से नेग मांगा इस पर काफी मान मनौव्वल के बाद किन्नर 2100 के नेग पर मान गए।
विज्ञापन
बताया कि जैसे ही वर पक्ष ने नेग के रूप में 500 और 1000 के नोट दिए किन्नर भड़क गए, कहने लगे कि यदि ये नोट दोगे तो 5100 देने पड़ेंगे। इसी बात को लेकर मामला काफी देर तक ऐसे ही चलता रहा और किन्नर अपनी ही बात पर अड़े रहे। छुट्टे पैसे न होने के चलते मामला शांत न होेते देख बहन के भाई संजीव कुमार बाथम ने शादी के दौरान क्षेत्र से बहन को आशीर्वाद के रूप में मिले व्यवहार के सौ-सौ के नोट किन्नरों को दिए तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। और उसकी बहन की विदाई हो सकी।
विज्ञापन