फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Section shall contain power brokers

दलालों पर अंकुश लगाएगा बिजली विभाग

Wed, 15 Apr 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 15 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Section shall contain power brokers
बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और बिजली विभाग में बढ़ रहे दलाली के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत ने उपखंड अधिकारियों व अवर अभियंताओं की बैठक ली। इस दौरान निर्देश दिए कि लोहिया गांव और राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना वाले गांवों का जेई भ्रमण करें। साथ ही काम की गुणवत्ता जांचें।
विज्ञापन


बुधवार को पर्यटक आवास गृह में आयोजित बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत पी.राम ने कहा कि उपखंड अधिकारी और जेई अपने-अपने क्षेत्रों के लोहिया गांव में हो रहे विद्युतीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करें। इस दौरान जो भी कमियां पाएं, उसे संबंधित कार्यदाई संस्था को बताकर ठीक कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीणों से उपखंड अधिकारी सीधे वार्ता करें। बिजली से संबंधित यदि कोई शिकायत हो तो उसका मौके पर ही निस्तारण कराएं। इसी तरह राजीव गांधी विद्युतीकरण के तहत भी गांवों में जाकर हकीकत जांचें।
विज्ञापन


यदि विद्युत लाइन या पोल में कोई कमी पाएं तो उसे तत्काल दुरुस्त कराएं। ग्रामीणों से बात कर जांचें कि उनके पूरे गांव में बिजली की आपूर्ति हो रही है या नहीं। यदि कोई मोहल्ला विद्युतीकरण से वंचित रह गया है या उस मोहल्ले में बिजली की सप्लाई नहीं जा रही है तो ऐसे गांव को चिह्नित कर कार्यदाई संस्था के ठेकेदार या कर्मचारी को बताकर उसे ठीक कराएं। 300 से अधिक आबादी वाले लोहिया गांव के मजरों को भी जांचें। इन मजरों में विद्युतीकरण का कार्य किया गया है या नहीं, इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग में पनप रही दलाली की परंपरा को रोकने के लिए जेई व उप खंड अधिकारी विशेष चौकसी बरतें। यदि कोई दलाल किसी दूसरे व्यक्ति के काम को लेकर उनके पास आए तो पत्रावली अपने पास रखकर उसी संबंधित व्यक्ति को सामने बुलाएं। यही नहीं उससे दिए गए दलाली के पैसों के बारे में पूछें। जिस काम का कोई शुल्क नहीं लगता, उसमें कोई भी पैसा न लिया जाए। यदि पीड़ित व्यक्ति द्वारा किसी दलाल का नाम बताया जाता है तो संबंधित दलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाए। इस मौके पर एसडीओ वीरभद्र सिंह, सुधांशु श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, एमके कुरील, एई अमित कुमार के अलावा अवर अभियंता पंकज कुमार, उपेंद्र सिंह, विशाल वर्मा, रामकुमार, अवनीश, संतकुमार वर्मा, रवींद्रबाबू, रतनचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed