{"_id":"69dd38e6a816e13c9d0be3c4","slug":"sdm-inspected-the-purchasing-center-and-checked-the-records-kannauj-news-c-214-1-knj1008-147559-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एसडीएम ने क्रय केंद्र का निरीक्षण कर जांच अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एसडीएम ने क्रय केंद्र का निरीक्षण कर जांच अभिलेख
Tue, 14 Apr 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। गेहूं क्रय केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लेने निकली एसडीएम सदर ने मंडी परिसर स्थित क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों को बैठने एवं स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
क्रय केंद्र का जायजा लेते हुए उन्होंने अभिलेखों का परीक्षण किया। संबंधित केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि गेहूं खरीद की प्रक्रिया, तौल व्यवस्था में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाए। इस मौके पर उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि गेहूं की खरीद निर्धारित मानकों के अनुरूप हो तथा भुगतान समय से किसानों के खातों में किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान बिचौलियों से सावधान रहें। सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ गेहूं खरीद कर रही है। कहा कि गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।