फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Scorching body in midday, mercury crosses 44

तपती दोपहर में झुलसा बदन, पारा 44 पार

Thu, 30 May 2019 12:14 AM IST
kannauj Published by: प्रतीक दुबे Updated Thu, 30 May 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Scorching body in midday, mercury crosses 44
मकरंदनगर में नगर पालिका के आरओ पर पानी के लिए खड़े लोग। - फोटो : amarujala
बदन झुलसा देने वाली तपती दोपहर के बीच तापमान ने इस सीजन में पहली बार 44 का आंकड़ा पार कर लिया है। बुधवार मई का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम का मिजाज अभी और तल्ख होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 46 और शनिवार को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सात जून या इसके बाद बादल छाने से मौसम में तब्दीली हो सकती है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। जिले में मानसून 26 जून तक आने की उम्मीद है।  
विज्ञापन



सुबह 10 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा रफ्तार से चल रहीं उत्तर-पश्चिमी हवाओं के थपेड़े चेहरा झुलसा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी से फिलहाल सात जून से पहले तक राहत मिलती नहीं दिख रही है।  मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। सात जून से लेकर 14 जून के बीच तापमान में गिरावट के आसार हैं। बदली होने से तेज धूप से लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि बारिश की संभावना कम है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक अनिरुद्ध दुबे के मुताबिक मानसून 26 जून तक आ सकता है। यानी शहरवासियों को अभी गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


पानी न मिलने से भटक रहे मवेशी
बुधवार को तेज धूप के चलते राहगीर मुंह ढक कर निकले। नगरपालिका की ओर से शहर के कई स्थानों पर लगाए गए आरओ पर पानी लेने वालों की कतारें लगी रहीं। कोई शिकंजी तो कोई बर्फ का गोला खाकर प्यास बुझाता दिखा। गर्मी में सबसे अधिक दिक्कत अन्ना मवेशियों को रही है। पीने का पानी न मिलने से मवेशी इधर-उधर भटक रहे हैं। दोपहर के समय मक्का की फसल में सिंचाई कर रहे राम प्रकाश ने बताया कि अधिक गर्मी व तेज धूप के चलते मक्का की फसल में सिंचाई करने के दौरान दिक्कत हो रही है। भीषण गर्मी से वह फसल की सिंचाई करने के दौरान खेत में नहीं घुस सके। पूरे दिन उमस व गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। शाम पांच बजे तक सूरज की तपन कम होती नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed