फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   school,maveshi,kannauj,kannauj news,up news

कन्नौज : कंपोजिट विद्यालय में ग्रामीणों ने बंद किए छुट्टा मवेशी

Sun, 07 Aug 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
school,maveshi,kannauj,kannauj news,up news
कम्पोजिट स्कूल जनखत में बंद निराश्रित मवेशी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। उमर्दा विकास खंड के जनखत के ग्रामीणों ने 55 मवेशियों को गांव के ही कंपोजिट स्कूल में बंद कर दिया। आनन-फानन ही लेखपाल और ग्राम सचिव मौके पर पहुंच गए। शाम को अलग-अलग वाहनों से मवेशियों को हर्रई और औसेर में स्थित गोशालाओं में भेजा गया।
विज्ञापन

गांव जनखत के आसपास बड़ी संख्या में छुट्टा मवेशी हैं जो किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इन मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग अधिकारियों से की। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई। नाराज ग्रामीणों ने दोपहर बाद गांव के लगभग 55 छुट्टा मवेशियों को हांककर कंपोजिट विद्यालय में बंद कर दिया। लेखपाल वीरभान और सचिव विकास यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर समस्या का निराकरण कराने का आश्वस्त किया। मनरेगा उपायुक्त और उमर्दा के खंड विकास अधिकारी का प्रभार संभाल रहे दयाराम यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मवेशियों को हर्रई और औसेर की गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

...तो शिकायत का हुआ था फर्जी निस्तारण
ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने को लेकर आईजीआरएस पर छह जून और सात जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के निस्तारण की जिम्मेदारी ग्राम सचिव को दी गई थी। ग्राम सचिव ने 22 जुलाई को दोनों शिकायतों का निस्तारण करने का दावा करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी कि छुट्टा मवेशियों की समस्या खत्म हो गई है। रविवार को हुई घटना ने शिकायतों के निस्तारण में हो रही हीलाहवाली की पोल खोल दी है।

जनखत के कम्पोजिट विद्यालय के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़।संवाद

जनखत के कम्पोजिट विद्यालय के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़।संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed